[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबा में मनाया शहीद श्योराम गुर्जर का शहादत दिवस:पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी को मार गिराया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबा में मनाया शहीद श्योराम गुर्जर का शहादत दिवस:पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी को मार गिराया था

टीबा में मनाया शहीद श्योराम गुर्जर का शहादत दिवस:पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी को मार गिराया था

खेतड़ी : खेतड़ी के टीबा गांव में बुधवार को सेना मेडल विजेता शहीद श्योराम गुर्जर का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम धर्मपाल गुर्जर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान को याद किया।

पुलवामा हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन में शहीद हुए

कर्नल सुरेश जांगिड़ ने अपने संबोधन में बताया कि शहीद श्योराम गुर्जर ने 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन में अदम्य साहस का परिचय दिया था। उन्होंने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी कामरान गाजी को मार गिराया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। कर्नल जांगिड़ ने कहा कि उनका बलिदान युवाओं को देशसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं

मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि झुंझुनू जिले के युवा बचपन से ही देश सेवा के लिए प्रेरित होते हैं। वे सेना में शामिल होकर सरहद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के गांवों में सड़कों किनारे लगी शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं और शहीद हमारे लिए पूजनीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की वीरांगना सुनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सुनीता देवी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पति के बलिदान पर गर्व है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सरपंच कन्हैयालाल, प्रभु राजोता, उमेद सिंह, चुन्नीलाल, नारायण सिंह अवाना, कृष्णा, रूपचंद सिराधना, अमर सिंह, उमाशंकर शर्मा, हरिकिशन, संदीप कुमार, पप्पूराम, कमला देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, पूजा देवी, सतीश, अशोक, खुशांक और दुर्जान्स सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles