सूरजगढ़ में 19.45 करोड़ के सड़क कार्य स्वीकृत:परियोजनाओं से सीधी और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी, विधायक ने उठाई थी मांग
सूरजगढ़ में 19.45 करोड़ के सड़क कार्य स्वीकृत:परियोजनाओं से सीधी और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी, विधायक ने उठाई थी मांग
सूरजगढ़ : झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड़ 45 लाख रुपए के सड़क विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क मार्ग मजबूत होंगे, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यह स्वीकृति विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों का परिणाम है।
राज्य सरकार ने राजस्थान बजट 2026-27 के पूरक बजट में घोषित योजनाओं के तहत सूरजगढ़ क्षेत्र के लिए इन महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवाजाही सुगम होगा।
इन सड़क कार्यों को मिली स्वीकृति
- स्वीकृत कार्यों में झाझा-भिर्र रोड, उरिका से हरियाणा सीमा तक, कासणी से बीजोली का बास तक, पिचाणवा से ब्राह्मणों की ढाणी और सिरसला से सुल्ताना अहीरान तक सड़क निर्माण शामिल है। इन कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
- स्यालु कलां से सेही कला रोड होते हुए उधमपुरा (रामरख की ढाणी) तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सूरजगढ़ क्षेत्र में 10.5 किलोमीटर लंबी विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण हेतु 4 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति भी मिली है।
- अन्य प्रमुख परियोजनाओं में स्टेट हाईवे सूरजगढ़ मंडी से रघुनाथपुरा-सूरजगढ़ तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और राजवीरपुरा से जाखोद कासणी तक 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपए शामिल हैं। इन सड़कों से संबंधित गांवों को सीधी और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी।
- सबसे बड़ी परियोजना के तहत सूरजगढ़-स्वामी सेही-तोला सेही-डालमियों की ढाणी होते हुए एनएच-11 तक 12 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इन सभी योजनाओं पर सूरजगढ़ क्षेत्र में कुल 19 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह उपलब्धि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने बजट से पूर्व राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी से भेंट कर इन सभी कार्यों की मांग रखी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037516


