[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी बार संघ का 25 दिन से धरना जारी:भाजपा नेत्री दया गौड़ को ज्ञापन दिया, केस ट्रांसफर करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी बार संघ का 25 दिन से धरना जारी:भाजपा नेत्री दया गौड़ को ज्ञापन दिया, केस ट्रांसफर करने की मांग की

उदयपुरवाटी बार संघ का 25 दिन से धरना जारी:भाजपा नेत्री दया गौड़ को ज्ञापन दिया, केस ट्रांसफर करने की मांग की

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी बार संघ ने भाजपा नेत्री दया गौड़ को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने गुढ़ा तहसील क्षेत्र से संबंधित राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड न्यायालय में स्थानांतरित करने की मांग की है। बार संघ का यह धरना और विरोध प्रदर्शन पिछले 25 दिनों से जारी है, जिसके कारण पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये है मामला

यह मामला नीमकाथाना को जिला बनाए जाने के बाद शुरू हुआ था, जब उदयपुरवाटी उपखंड को नीमकाथाना जिले में शामिल किया गया था। उस समय गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र के राजस्व मामलों को उपखंड न्यायालय झुंझुनूं स्थानांतरित कर दिया गया था।

भाजपा सरकार द्वारा नीमकाथाना जिले को निरस्त करने और उदयपुरवाटी उपखंड को वापस झुंझुनूं जिले में शामिल करने के बावजूद, ये राजस्व मामले झुंझुनूं से उदयपुरवाटी उपखंड में वापस स्थानांतरित नहीं किए गए हैं। इसी मांग को लेकर उदयपुरवाटी बार संघ पिछले 25 दिनों से धरना दे रहा है।

बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सैनी और एडवोकेट हनुमान गुर्जर ने इस मांग के समर्थन में अन्न त्याग कर रखा है। ज्ञापन सौंपते समय भाजपा नेता सुरेश वकील भी उपस्थित थे।

वकीलों के काम नहीं करने पर केवल तारीखें मिल रही

बार संघ की लंबी हड़ताल और कार्य बहिष्कार के कारण पक्षकारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालयों में वकीलों के काम न करने से केवल अगली तारीखें दी जा रही हैं, जिससे मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। न्याय में देरी होने से छोटे-बड़े सभी प्रकार के मामलों में लोगों को कठिनाई हो रही है।

धरने के दौरान बुधवार को एडवोकेट रणवीर सिंह, बनवारी चौधरी, छत्तीस स्वामी इंद्रपुरा, महेश चौधरी और रविंद्र सिंह गिरावड़ी क्रमिक अनशन पर रहे। इस अवसर पर एडवोकेट रमेश सैनी, विजेंद्र सोनी पापड़ा, विकास भाकर, जगदीश सैनी, रामनिवास मिटावा, अशोक मीणा, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश सैनी, अशोक स्वामी, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी, शिवकरण सैनी, शिशुपाल सैनी और बृजमोहन सैनी सहित कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद थे।

Related Articles