[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पर सेमिनार:स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया, प्राथमिक इलाज की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पर सेमिनार:स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया, प्राथमिक इलाज की जानकारी दी

नीमकाथाना में महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पर सेमिनार:स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया, प्राथमिक इलाज की जानकारी दी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय कॉलेज में ‘महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं दुर्घटना पश्चात देखरेख’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत राज्य महिला नीति 2021 के तत्वावधान में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, जीवन शैली संबंधी रोगों के प्रति सजग रहने और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया जोर

व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका माथुर (महिला चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन) थीं। उन्होंने महिला स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. माथुर ने बताया कि बदलती दिनचर्या के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग जैसे जीवन शैली संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए समय पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

हार्मोनल असंतुलन से होने वाली समस्याओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में विशेष रूप से PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के कारण, लक्षण और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी गई। हार्मोनल असंतुलन से होने वाली समस्याओं को नियंत्रित करने के उपाय भी बताए गए। इसके अतिरिक्त, UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) से संबंधित समस्याओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त जल सेवन और समय पर उपचार की आवश्यकता पर बल दिया गया।

सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण के अंतर्गत आपातकालीन स्थिति में हृदय गति रुकने पर जीवन रक्षण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही, दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और एंबुलेंस सहायता प्राप्त करने के सही तरीकों के बारे में भी बताया गया।

विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रप्रभा ने किया। इस अवसर पर प्रो. निधि वर्मा, प्रो. बबिता कुमावत, डॉ. रेखा शर्मा सहित अन्य महिला प्रोफेसर और अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles