हुक्मपुरा गांव में बिजली कर्मचारी से मारपीट, केबल काटी:रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
हुक्मपुरा गांव में बिजली कर्मचारी से मारपीट, केबल काटी:रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के हुक्मपुरा गांव में सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने केबल काटकर करीब दो दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी।
लाइनमैन सुभाष चंद्र ने बताया कि हुक्मपुरा गांव में आरडीएसएस योजना के तहत केबल बदलने का काम चल रहा था। इसी दौरान गांव के शिशराम सिलोलिया और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने काम रुकवाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचने पर सुभाष चंद्र ने बाधा डालने का कारण पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की।

सुभाष चंद्र के अनुसार बीच-बचाव के बाद वे अलग हो गए, लेकिन शिशराम सिलोलिया ने पेड़ पर चढ़कर केबल काट दी। इससे करीब दो दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी। साथ ही, छीना-झपटी में उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
लाइनमैन ने ज्ञापन दिया
घटना के विरोध में गुढ़ागौड़जी सहायक अभियंता कार्यालय के सभी लाइनमैन एकत्रित होकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशाषी अभियंता शंकरलाल सैनी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।
गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराजगी
कर्मचारियों ने बताया कि घटना की रिपोर्ट गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचने पर भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
कर्मचारी बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे
अधिशाषी अभियंता शंकरलाल सैनी ने पुष्टि की कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दी जा चुकी है, और यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। केबल कटने से प्रभावित घरों में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037281

