माकपा सोनासर ब्रांच का सम्मेलन संपन्न, रोहिताश महला बने सचिव
माकपा सोनासर ब्रांच का सम्मेलन संपन्न, रोहिताश महला बने सचिव
झुंझुनूं : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सोनासर ब्रांच कमेटी का सम्मेलन गांव सोनासर में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बहादुर सिंह यादव ने की, जबकि प्रवेशक के रूप में तहसील सचिव कॉमरेड महिपाल पूनिया उपस्थित रहे।
कॉमरेड महिपाल पूनिया ने कहा कि माकपा मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों में मजबूत तीसरा विकल्प देने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज व्यवस्था में अराजक सिस्टम फैला हुआ है, जिसे उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नाकारा जनप्रतिनिधियों के कारण विधानसभा क्षेत्र 50 वर्ष पीछे चला गया है और अब मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व के चयन का समय आ गया है।
बैठक में रोहिताश महला, बहादुर सिंह यादव, सहीराम, मूलचन्द, श्रीराम महला, भगवान सिंह, नरेन्द्र सिंह, जयपाल महला, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में सर्वसम्मति से रोहिताश महला को सोनासर ब्रांच का सचिव निर्वाचित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036629


