[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन 1 अप्रैल तक, लिखित परीक्षा 1 से 15 जून तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन 1 अप्रैल तक, लिखित परीक्षा 1 से 15 जून तक

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन 1 अप्रैल तक, लिखित परीक्षा 1 से 15 जून तक

झुंझुनूं : भारतीय सेना ने अग्निवीर आर्मी रैली भर्ती 2026 के तहत लगभग 25,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी।

आयु सीमा में बढ़ोतरी

विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए इस बार अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है। सिपाही फार्मा के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

  • अग्निवीर जीडी: 10वीं में न्यूनतम 45% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य।
  • टेक्निकल पद: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
  • क्लर्क/स्टोर कीपर: 12वीं में कुल 60% अंक तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य। क्लर्क पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य होगा।

10वीं, 12वीं, एनआईओएस ओपन बोर्ड या आईटीआई के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन के समय मूल अंकपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व पात्रता संबंधी सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

Related Articles