[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में फिरौती मांगने का फरार आरोपी गिरफ्तार:व्यापारियों को धमकाकर मांगी थी फिरौती, मुरादपुर का रहने वाला था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में फिरौती मांगने का फरार आरोपी गिरफ्तार:व्यापारियों को धमकाकर मांगी थी फिरौती, मुरादपुर का रहने वाला था आरोपी

सिंघाना में फिरौती मांगने का फरार आरोपी गिरफ्तार:व्यापारियों को धमकाकर मांगी थी फिरौती, मुरादपुर का रहने वाला था आरोपी

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखविंदर उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। मुरादपुर निवासी यह आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी कर रखा था।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि सिंघाना कस्बे के व्यापारियों से फिरौती मांगने का एक मामला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में सुखविंदर उर्फ सुखा मुख्य आरोपी था, जिसने व्यापारियों को धमकी देकर फिरौती की मांग की थी।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। फरार होने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रख रही है। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में थानाधिकारी सुगनसिंह, हेड कॅान्स्टेबल रामस्‍वरुप, कॅान्स्टेबल सुनील कुमार और अजय कुमार शामिल थे।

Related Articles