चिरानी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, मेहाड़ा से खेतड़ी आते समय हुआ हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चिरानी में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार राजेंद्र कुमार (29) घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब राजेंद्र कुमार मेहाड़ा से खेतड़ी की ओर आ रहे थे।
टोडियावाला नेवरी, उदयपुरवाटी निवासी राजेंद्र कुमार दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार होकर खेतड़ी आ रहे थे। चिरानी के पास एक मोड़ पर बने ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी के चालक की मदद से घायल राजेंद्र को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया। घायल राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह किसी काम से मेहाड़ा गए थे और वापस लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि राजोता से निजामपुर तक सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन चिरानी के पास खतरनाक मोड़ पर संकेतक न होने और अचानक दिखाई न देने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने इस खतरनाक मोड़ पर संकेतक लगाने की मांग की है। हादसे की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036602


