[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ लामबंद हुए 400 डॉक्टर:6 महीने में 6 डॉक्टरों की बर्खास्तगी से आक्रोश, 20 तारीख से 2 घंटे कार्य बहिष्कार का ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ लामबंद हुए 400 डॉक्टर:6 महीने में 6 डॉक्टरों की बर्खास्तगी से आक्रोश, 20 तारीख से 2 घंटे कार्य बहिष्कार का ऐलान

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ लामबंद हुए 400 डॉक्टर:6 महीने में 6 डॉक्टरों की बर्खास्तगी से आक्रोश, 20 तारीख से 2 घंटे कार्य बहिष्कार का ऐलान

झुंझुनूं : जिले के चिकित्सा महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के कथित ‘तानाशाही’ रवैये के खिलाफ जिले भर के सेवारत चिकित्सक एक साथ सड़कों पर उतर आए। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) के आह्वान पर जिले के 175 स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत लगभग 400 चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

चिकित्सकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी 20 तारीख से जिले भर में चिकित्सा सेवाओं का आंशिक बहिष्कार किया जाएगा।

प्राचार्य पर ‘तानाशाही’ और ‘बर्बरता’ के आरोप

विरोध प्रदर्शन का मुख्य केंद्र झुंझुनूं का सबसे बड़ा राजकीय अस्पताल रहा, जहां 75 से अधिक चिकित्सकों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। अरिसदा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश साबू का व्यवहार अत्यंत दमनकारी है। पिछले 6 महीनों के भीतर बिना किसी ठोस आधार के 6 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जिससे पूरे चिकित्सा जगत में असुरक्षा और अपमान का भाव है।

प्रवक्ता (अरिसदा) डॉ. विजय झाझड़िया ने बताया कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो चिकित्सक बिना किसी अतिरिक्त मानदेय के मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य कर रहे हैं, उन्हें ही प्रताड़ित कर बर्खास्त करना निंदनीय है।

पूरे जिले में विरोध : संस्थानों की स्थिति

जिला मुख्यालय के साथ-साथ उपखंड स्तर पर भी चिकित्सकों ने एकजुटता दिखाई।

नवलगढ़: डॉ. दिनेश कल्याण और डॉ. अशोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधी।

मलसीसर: डॉ. सतवीर और डॉ. अशोक सैनी सहित अन्य स्टाफ ने काम के दौरान विरोध जताया।

सूरजगढ़ व सुल्ताना: डॉ. नेत्रपाल, डॉ. नेहा और डॉ. अंजलि सहित अन्य चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर प्राचार्य के रवैये की निंदा की।

आंदोलन की आगामी रणनीति: 20 तारीख से कार्य बहिष्कार

अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एस.ए. जब्बार और महासचिव डॉ. राजेंद्र ढाका की अध्यक्षता में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। कार्रवाई होने तक सभी चिकित्सक काली पट्टी बांधकर काम करना जारी रखेंगे।

Related Articles