[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में मिनी ट्रक चालक ने बिजली पोल तोड़ा:शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति बंद की सूचना विभाग को दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में मिनी ट्रक चालक ने बिजली पोल तोड़ा:शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति बंद की सूचना विभाग को दी

रानोली में मिनी ट्रक चालक ने बिजली पोल तोड़ा:शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मचाया उत्पात, बिजली आपूर्ति बंद की सूचना विभाग को दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानोली : रानोली कस्बे में एक मिनी ट्रक चालक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। चालक ने मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा मिनी ट्रक शिश्यूं मार्ग से रानोली के मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहा था। नशे में धुत चालक ने सबसे पहले मंदिर के पास खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे वह एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद चालक ने ट्रक को पीछे लेते हुए एक दुकान के टीन शेड को भी तोड़ दिया। फिर उसने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खंभा नीचे से टूटकर लटक गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इस त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।

ग्रामीणों ने मौके पर ही चालक को पकड़ लिया और रानोली थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि चालक जीणमाता क्षेत्र का निवासी है और घटना के समय शराब के नशे में था। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के मालिक को बुलाया। मौके पर आपसी बातचीत और नुकसान की भरपाई के बाद मामला शांत किया गया।

Related Articles