लक्ष्मणगढ़ में डोर स्टेप काउंसिलिंग कैंप:लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण पर दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ में डोर स्टेप काउंसिलिंग कैंप:लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण पर दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति लक्ष्मणगढ़ ने गुरुवार को डोर स्टेप काउंसिलिंग कैंप का आयोजन किया। यह कैंप 14 मार्च 2026 को होने वाली वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के तहत पंचायत समिति सभागार में लगाया गया।
इस कैंप में तालुका क्षेत्र के न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों और विभिन्न प्री-लिटिगेशन मामलों के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति सचिव सुरभि महला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए आमजन अपने मामलों का त्वरित और सुलभ निस्तारण करवा सकते हैं।
यह कैंप तालुका अध्यक्ष श्वेता शर्मा (एडीजे) के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता एक पैनल अधिवक्ता ने की। पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित लोगों को लोक अदालत का महत्व समझाया और अधिक से अधिक मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता बाबूलाल ढाका एडवोकेट मंचस्थ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, पंचायत समिति के ग्राम विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036553


