सरदारशहर बीकानेर रोड पर गंदा पानी, सड़क टूटी:नालों के अभाव में जलभराव, व्यापारियों ने समाधान की मांग की
सरदारशहर बीकानेर रोड पर गंदा पानी, सड़क टूटी:नालों के अभाव में जलभराव, व्यापारियों ने समाधान की मांग की
सरदारशहर : सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर पानी निकासी के लिए नालियों का अभाव है। इसके चलते कॉलोनियों और दुकानों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। लगातार जलभराव के कारण सड़क जगह-जगह से टूट गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार आंदोलन किए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ
बीकानेर रोड मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मार्केट एसोसिएशन द्वारा कई बार आंदोलन किए गए हैं और उपखंड अधिकारी तथा नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपे गए हैं। हालांकि, अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
बैठक कर बनाई जाएगी रणनीति
एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट माणकचंद भाटी ने बताया कि सड़क पर गंदे पानी का बहाव न केवल व्यापार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि हादसोें की आशंका को भी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्केट के लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग को और मजबूती से उठाया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से जल्दी नालों का निर्माण करवाकर जलभराव की इस गंभीर समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036506


