[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूजीसी अधिसूचना समर्थन में अजाक ने दिया ज्ञापन:उच्च शिक्षा संस्थानों में 4000 बैकलॉग पद भरने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

यूजीसी अधिसूचना समर्थन में अजाक ने दिया ज्ञापन:उच्च शिक्षा संस्थानों में 4000 बैकलॉग पद भरने की मांग

यूजीसी अधिसूचना समर्थन में अजाक ने दिया ज्ञापन:उच्च शिक्षा संस्थानों में 4000 बैकलॉग पद भरने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अजाक जिला इकाई ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगीरथ साख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की अधिसूचना के समर्थन में और उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षित श्रेणी के लगभग 4000 बैकलॉग पदों को भरने की मांग को लेकर दिया गया।

संगठन ने 14 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी की अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले अधिनियम 2026 का समर्थन किया। इस अधिनियम का उद्देश्य उच्च शिक्षा में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देना है।

ज्ञापन में यूजीसी के अधीन यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर, सह प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों के लगभग 4000 बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिला अध्यक्ष नेमीचंद वर्मा, महासचिव हरफूल मरोड़िया, प्रोफेसर संजय कुमार, हजारीलाल कालावत, बृजलाल कल्यानिया, जगदीश कालावत, हनुमान प्रसाद सैनी, गोकुलराम जाट, दीपक कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुनील ढिलान, मुरलीधर, छीतरमल, कोयली देवी और धर्मपाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles