[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा लक्ष्मणगढ़ में सभी पंचायत राज सीटों पर लड़ेगी चुनाव:तहसील कमेटी की बैठक में लिया फैसला, बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय करने पर जोर दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

माकपा लक्ष्मणगढ़ में सभी पंचायत राज सीटों पर लड़ेगी चुनाव:तहसील कमेटी की बैठक में लिया फैसला, बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय करने पर जोर दिया

माकपा लक्ष्मणगढ़ में सभी पंचायत राज सीटों पर लड़ेगी चुनाव:तहसील कमेटी की बैठक में लिया फैसला, बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय करने पर जोर दिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लक्ष्मणगढ़ तहसील कमेटी ने आगामी पंचायत राज चुनावों में सभी सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया है। यह फैसला सोमवार शाम को आयोजित बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मोहन सिंह फोजी ने की।

तहसील सचिव बनवारी लाल नेहरा ने बताया कि बैठक में जिला पार्टी पर्यवेक्षक रामप्रसाद जांगिड़ ने जिला स्तरीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर पार्टी के आंदोलनों और पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी के निर्णय पर विस्तार से चर्चा की। बृज सुंदर जांगिड़ ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय करने पर जोर दिया।

जनजागरण यात्रा निकालेगी

कमेटी ने सर्वसम्मति से 23 से 28 फरवरी तक लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण यात्रा निकालने का भी निर्णय लिया। इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।

इसके अलावा, कार्यकर्ताओं से 2 मार्च को सीकर में होने वाली बैठक और 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।

तीनों पंचायत समितियों पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी

तहसील कमेटी ने स्पष्ट किया कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और ग्राम पंचायतों की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।

Related Articles