व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक की अध्यक्षता में बैठक, साफ-सफाई व पुलिस गश्त पर चर्चा
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक की अध्यक्षता में बैठक, साफ-सफाई व पुलिस गश्त पर चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतिफ खांन
बिसाऊ : बस स्टैंड व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष सुभाष खटीक की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक महामंत्री ईमरान खान की दुकान पर संपन्न हुई, जिसमें बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था एवं पुलिस गश्त को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्ष सुभाष खटीक ने बताया कि बैठक में संगठन की एकता को मजबूत बनाए रखने, बाजार में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में स्वच्छ वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में महामंत्री ईमरान खान, विनीत दाधीच, उपाध्यक्ष शिव कुमार सैनी, चांदमल राव, राकेश चौधरी, देवकी नंदन स्वामी, महमूद खान, बिरमीवाला, अजय राव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बाजार हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035694
