[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

AGF संगठन का विस्तार : लीला धर सैनी बने पिलानी ब्लॉक के सक्रिय सदस्य, सामाजिक संगठनों ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

AGF संगठन का विस्तार : लीला धर सैनी बने पिलानी ब्लॉक के सक्रिय सदस्य, सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

AGF संगठन का विस्तार : लीला धर सैनी बने पिलानी ब्लॉक के सक्रिय सदस्य, सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर निरंतर सक्रिय अविनाश गहलोत फाउंडेशन (AGF) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई। AGF अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के नेतृत्व में, प्रदेश सचिव रामनिवास भाटी (सैनी) एवं जिला संयोजक संदीप सैनी की अनुशंसा पर लीला धर सैनी बिस्नोलिया, अध्यापक, पिलानी को अविनाश गहलोत फाउंडेशन AGF झुंझुनूं का सक्रिय सदस्य (पिलानी ब्लॉक) नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लीला धर सैनी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके समर्पण, सेवा भावना और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा क्षेत्र में जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को गति देंगे।

AGF झुंझुनूं इकाई और समस्त फाउंडेशन परिवार की ओर से लीला धर सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और समाज सेवा के कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे झुंझुनूं जिले में सामाजिक, शैक्षिक और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा। वहीं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष प्रकाश सैनी सहित फुले ब्रिगेड पिलानी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी लीलाधर सैनी को सक्रिय सदस्य नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीला धर सैनी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेंगे।

Related Articles