[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोविंद सिंह डोटासरा का हमशक्ल बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्यलाडनूं

गोविंद सिंह डोटासरा का हमशक्ल बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गोविंद सिंह डोटासरा का हमशक्ल बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लाडनूं (डीडवाना) : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल नजर आ रहे हैं। डीडवाना जिले के लाडनूं क्षेत्र में रहने वाले नरेश कुमार सिंधी की शक्ल-सूरत काफी हद तक डोटासरा से मिलती है।

नरेश कुमार सिंधी पेशे से मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत हैं और साथ ही कैटरिंग का व्यवसाय भी चलाते हैं। हाल ही में वे एक शादी समारोह में काम के सिलसिले में गए थे, जहां नाश्ता करते समय किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया। कई लोगों ने पहली नजर में उन्हें गोविंद सिंह डोटासरा समझ लिया।

नरेश कुमार मूल रूप से जयपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले करीब 20 वर्षों से लाडनूं में रह रहे हैं। उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वे अपने परिवार व व्यवसाय में व्यस्त रहते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब जहां भी नरेश जाते हैं, लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। कई लोग मजाक में उन्हें ‘डोटासरा जी’ कहकर बुलाते हैं। नरेश का कहना है कि शुरुआत में उन्हें अजीब लगा, लेकिन अब वे इसे सामान्य रूप से लेते हैं।

नरेश कुमार ने साफ किया कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। वे खुद को एक साधारण व्यक्ति बताते हुए कहते हैं कि चेहरे की समानता महज संयोग है। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग असली और हमशक्ल डोटासरा को एक साथ देखने की मांग भी कर रहे हैं।

Related Articles