[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : श्री कृष्ण गौशाला डाडा फतेहपुरा में सोमवार को 17 वां वार्षिकोत्सव एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। समारोह में मुकेशानंद महाराज मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता गौशाला समिति अध्यक्ष सुरेश स्वामी ने की। डॉ. अशोक अरडावतिया मुख्य वक्ता थे। ओम दास महाराज, गोपी राम अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, सुभाष अग्रवाल, रवि तुलस्यान, महेंद्र शर्मा, शंभू दयाल शर्मा, डॉ . संतोष सैनी, वीर सिंह निर्वाण, संत कुमार शर्मा, सुखदेव गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे।

इस मौके पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण,संयुक्त परिवार,बच्चों में संस्कार सहित कई विषयों पर प्रकाश डालते हुए इनका शुभारंभ अपने घर से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन गजानंद कश्यप ने किया।

इस मौके पर अतिथियों ने गौशाला परिसर में दानदाता गोपी राम अग्रवाल द्वारा सात लाख पचास हजार रुपयों की लागत से नवनिर्मित केंचुआ खाद प्लांट का विधिवत फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने पंगत प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर सूबेदार गंगाराम, देशराज सिंह निर्वाण, गिरधारी लाल शर्मा, बुध सिंह निर्वाण, राम सिंह निर्वाण, बनवारी लाल मीणा, श्रीपाल सिंह, देशराज सिंह यादव, जगदीश सिंह, सतपाल दुधवा, दिलीप जांगिड़ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles