[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पंचायत समिति के पूर्व अधिकारियों को 2करोड़ का नोटिस:तय बजट से 212 लाख रुपए ज्यादा खर्च करने का आरोप, 7 दिन के भीतर जमा कराने का निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पंचायत समिति के पूर्व अधिकारियों को 2करोड़ का नोटिस:तय बजट से 212 लाख रुपए ज्यादा खर्च करने का आरोप, 7 दिन के भीतर जमा कराने का निर्देश

उदयपुरवाटी पंचायत समिति के पूर्व अधिकारियों को 2करोड़ का नोटिस:तय बजट से 212 लाख रुपए ज्यादा खर्च करने का आरोप, 7 दिन के भीतर जमा कराने का निर्देश

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उदयपुरवाटी पंचायत समिति के दो तत्कालीन अधिकारियों को 2 करोड़ 12 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली के नोटिस जारी किए हैं। इन अधिकारियों में तत्कालीन विकास अधिकारी लालचंद कनवा और तत्कालीन सहायक लेखा अधिकारी विश्वनाथ खटीक शामिल हैं। उन्हें यह राशि सात दिन के भीतर जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

यह कार्रवाई शासन सचिव और आयुक्त, पंचायती राज विभाग, जयपुर के आदेशों के आधार पर की गई है। नोटिस में बताया गया है कि उदयपुरवाटी पंचायत समिति में राज्य वित्त आयोग की षष्ठम योजना के तहत कुल 1311.5 लाख रुपए में से 644.89 लाख रुपए सीसी/इंटरलॉकिंग कार्यों पर खर्च किए गए थे।

यह खर्च निर्धारित प्रावधान से 16.19 प्रतिशत ज्यादा है। प्रावधान से ज्यादा खर्च की गई राशि 212.20 लाख रुपए है। इस राशि में से दोनों अधिकारियों से 50-50 प्रतिशत यानी प्रत्येक से 106.10 लाख रुपए की वसूली की जाएगी। यह राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित उदयपुरवाटी पंचायत समिति में जमा करानी होगी।

इस मामले पर तात्कालीन सहायक लेखा अधिकारी विश्वनाथ खटीक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राशि नियमानुसार ही खर्च की गई थी, लेकिन रिपोर्ट तैयार करते समय तकनीकी खामी रह गई। खटीक ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उन्हें परेशान करने के लिए यह रिकवरी नोट तैयार करवाया गया है और उन्होंने या बीडीओ ने एक रुपया भी घर नहीं ले गए।

Related Articles