[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरनिया में युवा महोत्सव में ब्लड डोनर्स का सम्मान:363 बैग देकर सम्मानित किया, समाजसेवी ने युवाओं को राष्ट्र का निर्माता बताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

अरनिया में युवा महोत्सव में ब्लड डोनर्स का सम्मान:363 बैग देकर सम्मानित किया, समाजसेवी ने युवाओं को राष्ट्र का निर्माता बताया

अरनिया में युवा महोत्सव में ब्लड डोनर्स का सम्मान:363 बैग देकर सम्मानित किया, समाजसेवी ने युवाओं को राष्ट्र का निर्माता बताया

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत अरनिया स्थित मनसा माता मंदिर परिसर में सोमवार को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के 363 युवा ब्लड डोनर्स को बैग देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी जमन लाल यादव ने की। युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि युवा राष्ट्र के निर्माता होते हैं। उन्हें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। यादव ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक अवसर प्राप्त कर सकें।

Related Articles