नीमकाथाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:दो अलग-अलग जगहों से धनिया पाउडर के नमूने जांच को भेजे
नीमकाथाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:दो अलग-अलग जगहों से धनिया पाउडर के नमूने जांच को भेजे
नीमकाथाना : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नीमकाथाना में कार्रवाई की। विभाग ने शहर में दो अलग-अलग जगहों से मसाला धनिया पाउडर के नमूने एकत्र किए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर और सीएमएचओ अशोक मेहरिया के आदेशानुसार की गई। विभाग ने मसाला धनिया पाउडर में मिलावट की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत ये नमूने लिए गए।
एफएसओ सुरेश कुमार ने बताया कि बुधौली रोड स्थित ऋषि मसाला और बाईपास स्थित पार्थ मसाला से धनिया पाउडर के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जयपुर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान एफएसओ फूल सिंह, एफएसओ महमूद अली, एफएसओ नंदराम मीणा सहित सात ट्रेनी एफएसओ भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035629
