सरदारशहर सब्जी मंडी के रास्ते में भरा पानी:पाइपलाइन में ब्लॉकेज से आवागमन बाधित, आमजन हो रहे परेशान
सरदारशहर सब्जी मंडी के रास्ते में भरा पानी:पाइपलाइन में ब्लॉकेज से आवागमन बाधित, आमजन हो रहे परेशान
सरदारशहर : सरदारशहर की सब्जी मंडी स्थित चौधरी मार्ग पर गंदे पानी की पाइपलाइन में ब्लॉकेज के कारण मुख्य रास्ते पर पानी भर गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीर और दुकानदारों को आ रही दिक्कत
स्थानीय लोगों ने बताया-अचानक रास्ते पर गंदा पानी भर जाने से बाजार में आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कत हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद नगर परिषद की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने ब्लॉकेज वाले स्थान की पहचान कर नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
नगर परिषद से नियमित सफाई व्यवस्था की मांग
चौधरी मार्ग के कुछ दुकानदारों का कहना है कि पानी निकासी के नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बार-बार ब्लॉकेज की स्थिति बन जाती है। इससे बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा होती है। उन्होंने नगर परिषद से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी से बचा जा सके। नगर परिषद की टीम द्वारा नाले को दुरुस्त करने का कार्य जारी है और जल्द ही पानी निकासी सुचारु होने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035687
