चोरी के दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए:पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट ने दिया आदेश
चोरी के दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए:पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट ने दिया आदेश
रतनगढ़ : चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को सोमवार को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने उन्हें दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को चोरी के इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वासल भाटी पुत्र सुल्तान लीलगर और मनीष कुमार पुत्र बाबूलाल मेघवाल के रूप में हुई है। दोनों सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 60, मांडेता बास के निवासी हैं। दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को दोनों को फिर से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035625
