[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में मिलेगा विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड-2026


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में मिलेगा विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड-2026

रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती पर 18 फरवरी को होगा सम्मान

झुंझुनूं : जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक एवं शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को नई दिल्ली में विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 18 फरवरी को रामकृष्ण-विवेकानंद सेवा संस्थान की ओर से स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 190वीं जयंती के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

डॉ. जुल्फिकार को यह सम्मान युगपुरुष स्वामी विवेकानंद पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए शोध कार्यों तथा 72 हजार विवेकानंद कैलेंडर नि:शुल्क वितरित करने के लिए दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रामकृष्ण परमहंस के जन्मोत्सव पर देशभर की 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

गौरतलब है कि डॉ. जुल्फिकार इससे पूर्व भी शिक्षा, समाज सेवा तथा विवेकानंद पर पुस्तक लेखन एवं शोध कार्यों के लिए देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। उनके सम्मान की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad