[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाड़सर में प्लेटफार्म पूर्व दिशा में बनाने की मांग:ग्रामीणों ने DRM को ज्ञापन सौंपा, बोले; आवागमन में सुविधा मिलेगी, अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पहाड़सर में प्लेटफार्म पूर्व दिशा में बनाने की मांग:ग्रामीणों ने DRM को ज्ञापन सौंपा, बोले; आवागमन में सुविधा मिलेगी, अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा

पहाड़सर में प्लेटफार्म पूर्व दिशा में बनाने की मांग:ग्रामीणों ने DRM को ज्ञापन सौंपा, बोले; आवागमन में सुविधा मिलेगी, अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा

सादुलपुर : सादुलपुर के ग्राम पहाड़सर के ग्रामीणों ने उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें गांव की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ग्रामीणों ने पश्चिम दिशा में प्रस्तावित रेलवे प्लेटफार्म के निर्माण को रोककर इसे पूर्व दिशा में बनाने और आवश्यक स्थानों पर अंडरपास के निर्माण की मांग उठाई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पहाड़सर सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेलवे लाइन की पूर्व दिशा में स्थित है, जबकि वर्तमान रेलवे प्लेटफार्म पश्चिम दिशा में बना हुआ है और काफी नीचा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लेटफार्म के पुनर्निर्माण का कार्य प्रस्तावित है, ऐसे में इसे पश्चिम के बजाय पूर्व दिशा में बनाया जाए। इससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

नया अंडरपास बनाने की मांग

ग्रामीणों ने यह भी अवगत कराया कि पहाड़सर से ढढाल लेखु और ढढाल शेरा जाने वाले मार्ग पर कोई अंडरपास नहीं है। इस कारण लगभग 200 किसान और अन्य ग्रामीणों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उन्होंने इस मार्ग पर शीघ्र अंडरपास के निर्माण की मांग की है।

इसके अलावा, पहाड़सर से सादुलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बने एक अंडरपास पर टिन शेड न होने के कारण बरसात के मौसम में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। ग्रामीणों ने जनहित में इस अंडरपास पर टिन शेड लगवाने की भी मांग की है।

ये रहे मौजूद

ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक से उपरोक्त सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है। ज्ञापन पर राजकुमार, देव गोदारा, इसबर प्रजापत, राजीव, रंजना कुमारी, उगवाल, सुभाष, प्रदीप, राजेश, सोमबीर चादर, आशीष कुमार, राजेन्द्र कुमार, नेमीचंद, प्रताप कुमार, पवन कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles