काजड़ा में पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त संग्रह: स्व. सुनील कुमार की 5वीं व स्व. महावीर प्रसाद कुमावत की 7वीं पुण्यतिथि पर आयोजन
काजड़ा में पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त संग्रह: स्व. सुनील कुमार की 5वीं व स्व. महावीर प्रसाद कुमावत की 7वीं पुण्यतिथि पर आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : स्व. सुनील कुमार की 5वीं तथा स्व. महावीर प्रसाद कुमावत की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर काजड़ा स्थित रतनलाल काजडिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना रहा। यह शिविर जीवन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट, सिटी हॉस्पिटल सूरजगढ़ और आर. के. एल्युमिनियम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
आयोजन के दौरान पायल ब्लड बैंक चिड़ावा की टीम ने रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली। शिविर में कुल 81 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में उप निदेशक डॉ. हरेंद्र धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रतनलाल काजडिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. ज्योति, प्रशासक मंजू तंवर, शिक्षाविद् मनजीत तंवर, बरासिया महाविद्यालय के प्राचार्य रवि शर्मा, महावीर इंटरनेशनल सूरजगढ़ केंद्र के अध्यक्ष मनोहर लाल जांगिड़, जीवन ज्योति रक्षा समिति के ओम प्रकाश कौशिक, कृष्ण कुमार गांधी, विक्रांत शर्मा, सज्जन सैनी और हेतराम राजोरिया सहित कई गणमान्यजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें भी मोमेंटो भेंट किए गए। आयोजन समिति ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया।कार्यक्रम में विद्याधर सैनी, रामवतार कुल्हार, नरेंद्र, राजकुमार, वीर सिंह झाझडिया, मोहनलाल, सुलोचना देवी, मोनिका, जय सिंह, नंदलाल सैनी, गिरधारी लाल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान अनुशासन और सुव्यवस्थित व्यवस्था देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में रक्त की कमी जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035597
