सोशल मीडिया की लत पर बोले सोनू सूद:कहा- 14 से 16 साल तक के बच्चों के मोबाइल में एक्सेस पर लगे रोक
सोशल मीडिया की लत पर बोले सोनू सूद:कहा- 14 से 16 साल तक के बच्चों के मोबाइल में एक्सेस पर लगे रोक
नवलगढ़ : फिल्म अभिनेता सोनू सूद रविवार को बलवंतपुरा में स्थित एक स्कूल के वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने 14 से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच पर रोक लगाने की मांग की है।
बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी
सोनू सूद ने कहा- देश का भविष्य माने जाने वाले बच्चों का अधिकांश समय सीखने, बढ़ने और परिवार के साथ बिताना चाहिए, न कि मोबाइल स्क्रीन पर घंटों। उन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल फोन आज के दौर में शिक्षा के लिए आवश्यक हैं, क्योंकि बहुत कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है।
हालांकि, सूद ने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म को उद्देश्यहीन बताया, जहां लोग बिना किसी कारण के घंटों फंसे रहते हैं। उन्होंने माना कि बड़े लोग भी कई बार इस ‘जाल’ में फंस जाते हैं और बाद में तनाव महसूस करते हैं।
सोनू सूद ने पुराने समय को बताया गोल्डन पीरियड
अभिनेता ने पुराने समय का जिक्र किया जब सोशल मीडिया इतना सक्रिय नहीं था और परिवार को एक साथ बैठकर खाना खाने व समय बिताने का मौका मिलता था। उन्होंने मौजूदा स्थिति को ‘अलार्मिंग’ बताया, जहां बच्चों को खाना खिलाने के लिए भी मोबाइल दिए जाते हैं, जिसे कंट्रोल करने की जरूरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035327


