लोयल चिड़ासन गोशाला में सांसद बृजेंद्र ओला ने नवनिर्मित मुख्य द्वार व कमरों का किया लोकार्पण, खेल मैदान की दीवार निर्माण की घोषणा
लोयल चिड़ासन गोशाला में सांसद बृजेंद्र ओला ने नवनिर्मित मुख्य द्वार व कमरों का किया लोकार्पण, खेल मैदान की दीवार निर्माण की घोषणा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : क्षेत्र के लोयल गांव स्थित बाबा थानदेव केशव गोशाला लोयल चिड़ासन में नवनिर्मित मुख्य द्वार और कमरों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गौशाला समिति अध्यक्ष हवलदार हंसराम लाम्बा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सांसद बृजेंद्र ओला ने गौशाला परिसर में नवनिर्मित मुख्य द्वार और कमरों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौशालाएं हमारी संस्कृति, आस्था और सेवा भाव का प्रतीक हैं। गौसेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और गौशालाओं के विकास में समाज की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा गौशाला के विकास के लिए दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
गौशाला समिति के अनुसार मुख्य द्वार का निर्माण मास्टर रघुवीर सिंह द्वारा करवाया गया है। वहीं दो कमरों का निर्माण पीटीआई सुमेर महला के सहयोग से और एक कमरे का निर्माण मुरारी लाल अग्रवाल के सहयोग से किया गया है। इन निर्माण कार्यों से गौशाला में व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी तथा गौसेवा कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

समारोह के दौरान ग्रामीणों की मांग पर सांसद बृजेंद्र ओला ने गांव के खेल मैदान की अधूरी दीवार का निर्माण करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान की सुविधा बेहतर होने से युवाओं को खेल गतिविधियों में प्रोत्साहन मिलेगा और गांव में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर निवृत्तमान प्रधान मनीषा गुर्जर, भामाशाह माया अग्रवाल, गंगाधर काजला, कुंभाराम काजला, सुमेर सिंह महला, रघुवीर सिंह काजला, महेंद्र पलोतिया, रिछपाल काजला, विनोद काजला और विकास काजला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान तरुण बाल्यान, टीना पटौदी और उनकी टीम द्वारा देशभक्ति एवं धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। गौशाला के विकास के लिए ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए करीब 4 लाख 74 हजार रुपए की राशि एकत्रित की। कार्यक्रम में नवयुवक मंडल का विशेष योगदान रहा, जिसके सदस्य विकास काजला को सम्मानित किया गया। साथ ही गौशाला विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में सूबेदार राम सिंह पायल, सूबेदार शीशराम, सुमेर सिंह काजला, हवलदार रोहिताश काजला, रामजीलाल ढाका, इंद्र सिंह काजला, दिलीप सिंह चाहर, बलवंत चाहर, रमेश काजला, हवा सिंह, बलबीर पायल, रघुवीर महला, सरदारा राम मेघवाल, प्रकाशचंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2216652


