कुशलपुरा शिव मेले का हर्षोल्लास से हुआ समापन:कबड्डी व वॉलीबॉल मुकाबलों में दिखा उत्साह, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कुशलपुरा शिव मेले का हर्षोल्लास से हुआ समापन:कबड्डी व वॉलीबॉल मुकाबलों में दिखा उत्साह, विजेताओं को किया गया सम्मानित
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के निकटवर्ती गांव कुशलपुरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित वार्षिक शिव मेले का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन धार्मिक आस्था के साथ-साथ विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
मेले की पूर्व संध्या पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सुनील शर्मा, राजेश डुलानिया, विजय राजपूत और दिनेश सांगवान की भजन मंडली ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया और श्रोताओं ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि मेले के समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी में आदमपुर विजेता और रोहतक उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में चहड़ ने जीत हासिल की, जबकि हिसार उपविजेता रहा। कुश्ती में अशोक पहलवान प्रथम और पवन पहलवान (सुलताना) द्वितीय स्थान पर रहे।
निशा शर्मा ने जीती दौड़ प्रतियोगिता
लड़कियों की दौड़ में निशा शर्मा ने पहला और दीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में कपील (सिरसला) प्रथम और विनीत (बुहाना) द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रदीप (गंगानगर) ने प्रथम और संवित (मुरादपुर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में पूर्व सरपंच राजकरण बढ़िया, सरपंच प्रतिनिधि सुनील बिजारणियां, पूर्व विधायक सुभाष पुनिया और पूर्व प्रधान बलवान चबरवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कोच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035327


