रींगस में बजरंग वाटिका और सुलभ केंद्र का लोकापर्ण:विधायक ने दो साल के कार्य गिनाए, बोले- जिले में सबसे ज्यादा पट्टे रींगस में बांटे गए
रींगस में बजरंग वाटिका और सुलभ केंद्र का लोकापर्ण:विधायक ने दो साल के कार्य गिनाए, बोले- जिले में सबसे ज्यादा पट्टे रींगस में बांटे गए
रींगस : रींगस आमलीवाल बालाजी मंदिर के पास रविवार शाम को नवनिर्मित बजरंग वाटिका और सुलभ केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुभाष मील खंडेला रहे।
मील ने अपने दो साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से करवाए जा रहे हैं।
विधायक ने बताया कि रींगस नगर पालिका कार्यालय में जिले में सबसे अधिक पट्टे वितरित किए गए हैं। उन्होंने भूमि मालिकों से आवेदन करने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही पट्टे दिलवा दिए जाएंगे। मील ने विशेष रूप से हरिजन बस्ती का जिक्र किया, जहां आजादी के बाद से पट्टे की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस बस्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही निवासियों को पट्टे दिए जाएंगे।

अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए, विधायक ने बताया कि भैंरूजी मंदिर जोहड़ी में वर्षों से गंदगी रहती थी। अब उसका सौंदर्यीकरण करवाकर महिलाओं और पुरुषों के लिए स्नान घाट बनवाए गए हैं, जिससे यह एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं के लिए सरकारी कॉलेज की पुरानी मांग को पूरा करते हुए नया भवन बनवाकर उसे संचालित कर दिया गया है।
विधायक मील ने बताया कि रींगस के बड़े क्षेत्र के आधार पर सीएचसी से उप जिला अस्पताल क्रमोन्नत करवा दिया गया। सुरक्षा के लिए रींगस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खुलवा दिया। ट्रोमा सेंटर आधुनिक मशीनों के साथ जल्द संचालित होगा।
इससे पहले नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, जनसेवक आयुष कानूनगो, महेंद्र बधाला, राजेंद्र भातरा, विष्णु गंगावत, दीपक बाजिया ने विधायक कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की गिनती करवाकर विधायक सुभाष मील कार्यशैली की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मील ने वाटिका व सुलभ केंद्र का फिता काटकर किया और क्षेत्र के लोगों ने अतिथियों को फूल मालाएं व साफ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार महेश ओला, जनसेवक मुकेश जांगिड़, भारत धींगड़ा, छोगाराम सैन, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार काबरा, बाबूलाल कुमावत, नंदकिशोर साबू, अर्जुन कुमावत, बनवारी लाल स्वामी, महेश स्वामी सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान भूमि का दान करने वाले वैष्णव परिवार का विधायक मील ने फूल मालाएं व साफा पहनाकर सम्मानित किया। विधानसभा में सैन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाने पर सैन समाज के पदाधिकारियों ने विधायक सुभाष मील को फूल मालाएं व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035303


