[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 16 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन व 51 कुण्डीय श्रीराम समरसता महायज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 16 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन व 51 कुण्डीय श्रीराम समरसता महायज्ञ

चंचलनाथ जी के टीले के पास खेल मैदान में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन

झुंझुनूं : शहर की चंचलनाथ बस्ती में 16 फरवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन एवं 51 कुण्डीय श्रीराम समरसता महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे चंचलनाथ जी के टीले के पास स्थित खेल मैदान में शुरू होगा।

आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया जाएगा तथा समाज में समरसता, एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Related Articles