91 लोगों को नशे से मिली निजात: शिवम् नशामुक्ति केन्द्र बना उम्मीद की किरण
‘नशामुक्त चूरू अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्थान को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त चूरू अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय पर संचालित शिवम् नशामुक्ति केन्द्र प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
प्रदेश सरकार से अनुदानित यह केन्द्र एलएन मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। सुव्यवस्थित प्रबंधन, सकारात्मक वातावरण एवं नियमित निगरानी के चलते अब तक 91 व्यक्तियों को नशे की लत से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है।
सरकार की आर्थिक सहायता
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से नशामुक्ति केन्द्रों को अनुदान दिया जा रहा है। शिवम् नशामुक्ति केन्द्र को आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 3 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त केन्द्र में भर्ती प्रत्येक मरीज की देखभाल हेतु प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 120 रुपये की सहायता दी जा रही है।
विशेषज्ञ सेवाओं के साथ समग्र उपचार
केन्द्र पर चिकित्सा सुविधा, योग एवं ध्यान, शारीरिक व्यायाम, आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार, प्रशिक्षित काउंसलर्स द्वारा व्यक्तिगत एवं समूह परामर्श, सुरक्षित एवं स्वच्छ आवासीय सुविधा तथा संतुलित व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
इसके अलावा योग, ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य सत्र, व्यवहार सुधार एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों के माध्यम से मरीजों के समग्र पुनर्वास पर ध्यान दिया जाता है। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग आवास एवं शौचालय की व्यवस्था है। केन्द्र में उपचार के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जाता है, जिससे मरीज आत्मविश्वास के साथ नए जीवन की शुरुआत कर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034609

