चूरू में 220 फीट ऊंची टंकी पर फंसा बंदर:6 दिन से रेस्क्यू के हर प्रयास नाकाम, अब सुजानगढ़ से आएगी टीम
चूरू में 220 फीट ऊंची टंकी पर फंसा बंदर:6 दिन से रेस्क्यू के हर प्रयास नाकाम, अब सुजानगढ़ से आएगी टीम
चूरू : चूरू में एक बंदर करीब 220 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फंस गया। करीब 6 दिनों से बंदर पानी की टंकी पर फंसा हुआ है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने बंदर के रेस्क्यू के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब स्पेशल टीम बुलाई गई है।
220 फीट ऊपर चढ़ा बंदर
दरअसल, मामला सरदारशहर के रातुसर गांव का है। गांव में आपणी योजना की पानी की टंकी बनी हुई है। टंकी की ऊंचाई करीब 220 फीट है। 9 फरवरी को एक बंदर टंकी के ऊपर चढ़ गया था।
तीन दिन तक भूखा-प्यासा रहा
ग्रामीणों ने देखा तो पहते तो इसे सामान्य रूप से लिया। करीब 3 दिन तक यानी 12 फरवरी तक बंदर ऊपर ही बैठा हुआ दिखाई दिया, तो ग्रामीणों को लगा बंदर ऊपर फंस गया है। इस पर गांव के कुछ लोग ऊपर चढ़े, रस्सियां बांधकर बंदर को उतारने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में ग्रामीणों ने बंदर के खाने के लिए केले और पानी रख दिया। 13 फरवरी को वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी गई। वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं हो पाने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।
विशेष टीम बुलाई
वन विभाग के रेंजर भैरूसिंह ने बताया- बंदर के रेस्क्यू के लिए विशेष टीम बुलाई गई है। टंकी की ऊंचाई अधिक होने के कारण बंदर नीचे उतरने से डर रहा है। रेस्क्यू के दौरान नीचे जाल बिछाकर उसे सुरक्षित पकड़ा जाएगा।
14 फरवरी को ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही बंदर को नीचे उतारने का प्रयास किया। रस्सियों से बंधा हुआ एक जाल बनाया और गांव के सत्यपाल, राकेश, किशन लाल समेत 7 युवा टंकी पर चढ़े। टंकी की चोटी से पगडंडी तक दो रस्सियों की एक सीढ़ी बनाई, जिसके ऊपर पिंजरा रखवाया गया। पिंजरे में केले और खाने का सामान भी रखा था। ताकि बंदर पिंजरे में घुस सके। बंदर को पिंजरे में घुसाने के लिए ड्रोन से भी डराया गया। लेकिन ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली है।
आज सुजानगढ़ से आएगी रेस्क्यू टीम
ग्राम पंचायत प्रशासक (सरपंच) बिमला स्वामी ने बताया कि पंचायत स्तर पर भी बंदर को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू के लिए अपने स्तर पर ही सुजानगढ़ से टीम बुलाई है। रविवार को टीम आते ही बंदर के रेस्क्यू होने की उम्मीद है। मामले की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे। टंकी के नीचे काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034253


