सादुलपुर में प्री-लिटिगेशन लोक अदालत:3.40 लाख रुपए के मामलों को निपटाया गया, आपसी सहमति से हुआ समाधान
सादुलपुर में प्री-लिटिगेशन लोक अदालत:3.40 लाख रुपए के मामलों को निपटाया गया, आपसी सहमति से हुआ समाधान
सादुलपुर : सादुलपुर में शुक्रवार को एक विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक से संबंधित 3 लाख 40 हजार 700 रुपए के मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। यह लोक अदालत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के निर्देशानुसार राजगढ़ न्यायक्षेत्र में तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ द्वारा आयोजित की गई थी।
लोक अदालत के सफल संचालन के लिए एक बेंच का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मयंक मीणा ने की, जबकि अधिवक्ता श्री प्रीतम कुमार शर्मा बेंच के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक राजगढ़ के पदाधिकारी अमित, नवल, विष्णु, कपिल, किशन और गोपाल सहित तालुका सचिव अजय कुमार दर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सहयोग से लंबित मामलों का समाधान किया गया। इस लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय मिला, जिससे न्याय व्यवस्था में उनका विश्वास और मजबूत हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033651


