[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयास लाए रंग, अरडावता में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास, पेयजल संकट से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयास लाए रंग, अरडावता में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

भाजपा नेता राजेश दहिया के प्रयास लाए रंग, अरडावता में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव अरडावता में शनिवार को नए ट्यूबवेल का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश दहिया के सुपुत्र मनीष दहिया ने शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की। इस मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दहिया ने कहा कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए ट्यूबवेल स्वीकृत कराया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ट्यूबवेल शुरू होने के बाद किसी भी ग्रामीण को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान अरडावता गांव के ग्रामवासियों ने दहिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे गांव के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस ट्यूबवेल से आने वाले समय में पानी की किल्लत दूर होगी और दैनिक जरूरतों की पूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में राजेश शर्मा, अनूप राजपूत, विजयसिंह थाकन, हीरालाल मेघवाल, ओमप्रकाश बुडानिया, बाबूलाल मेघवाल, राजेश बुडानिया, सुमेर बुडानिया, विजय बुडानिया, राकेश ओला, अंकित (भला), सुमित थकान, संजय, ओम मेघवाल, राजेश थाकन, रोशन कुमार, अशोक बारला, चिंकी, राजू सिंह, रणजीत लमोरिया, फूल सिंह, मिकी थाकन, सुरेश मेघवाल, नरेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की इसी प्रकार निरंतरता बनी रहेगी।

Related Articles