चिड़ावा में श्याम भक्तों पर मधुमक्खियों का हमला, आठ घायल, बच्चों सहित श्रद्धालु हुए प्रभावित
चिड़ावा में श्याम भक्तों पर मधुमक्खियों का हमला, आठ घायल, बच्चों सहित श्रद्धालु हुए प्रभावित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : शहर के सूरजगढ़ मोड़ पर सेही वाले तिराहे के पास शनिवार को मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई। सूरजगढ़ की ओर पैदल जा रहे श्याम भक्तों के समूह पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार बारी गांव से श्रद्धालु पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ की ओर रवाना हुए थे। जब वे सूरजगढ़ मोड़ के पास स्थित तिराहे पर पहुंचे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि आसपास लगे मधुमक्खियों के छत्ते को समय रहते हटाया जाता तो संभवतः यह घटना टाली जा सकती थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और संभावित खतरे वाले छत्तों को हटाने की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033697


