[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारावास में सामाजिक बदलाव की पहल: ग्रामवासियों ने बैठक कर कुरीतियों पर लगाई रोक, समाज सुधार समिति का किया गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारावास में सामाजिक बदलाव की पहल: ग्रामवासियों ने बैठक कर कुरीतियों पर लगाई रोक, समाज सुधार समिति का किया गठन

चारावास में सामाजिक बदलाव की पहल: ग्रामवासियों ने बैठक कर कुरीतियों पर लगाई रोक, समाज सुधार समिति का किया गठन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के चारावास गांव में पुलवामा शहीदों की सातवीं बरसी के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं और कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

ग्रामीण इंद्राज बोराण, सहीराम बोराण और कामरेड होशियार सिंह ने बताया कि समाज में लंबे समय से चली आ रही कई परंपराएं आर्थिक और सामाजिक रूप से लोगों पर अनावश्यक बोझ डाल रही हैं। इन कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए। निर्णय के अनुसार मृत्यु के अवसर पर पीहर पक्ष में केवल मामा को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा मृतक के शरीर पर ओढ़ने वाले शाल, साड़ी, चालका, कंबल आदि चढ़ाने की परंपरा को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा वस्त्र, बर्तन या धनराशि के लेन-देन को भी पूर्ण रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा विवाह समारोह से संबंधित परंपराओं में भी सुधार का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कन्यादान की परंपरा को यथावत रखते हुए लड़के की शादी और दशोठन जैसे अवसरों पर अनावश्यक खर्च और धनराशि के लेन-देन को समाप्त करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण और सरल तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया।इंद्राज सिंह बोराण ने बताया कि समाज में फैली इन रूढ़िवादी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और भविष्य में सामाजिक सुधार की दिशा में मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया।

समाज सुधार के उद्देश्य से एक समिति का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित इस समिति में इंद्राज सिंह बोरायण, सूबेदार बजरंग लाल, लख्मीचंद कल्याण, सहीराम बोरायण, कामरेड होशियार सिंह चाहर और मांगीलाल कल्याण को शामिल किया गया। समिति का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, कुरीतियों को समाप्त करना और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए लोगों को प्रेरित करना रहेगा।
इस अवसर पर कामरेड अमर सिंह, हरि सिंह मांठ, ठेकेदार होशियार सिंह, ओमप्रकाश मिठारवाल, कपिल चाहर, रामप्रसाद चाहर, मातादीन टेलर, डॉक्टर सुनील चाहर, श्रीचंद कल्याण, शंकर बोरायण, वीर सिंह बांगड़वा, बाबूलाल कल्याण, सत्यरूप चाहर, राजेश कल्याण, राजेंद्र कुमावत, सिद्धार्थ कल्याण, रमेश कल्याण, अजय सिंह कल्याण, मुंशी बोराणा, वीरेंद्र बोराणा, जितेंद्र कुमार जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, अनुज चाहर और रमेश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles