[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में बंदर के हमले में 6 लोग घायल:5 दिन में कई घटनाएं, मंदिर दर्शन को आई महिला को काटा, वन विभाग ने नहीं ली सुध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में बंदर के हमले में 6 लोग घायल:5 दिन में कई घटनाएं, मंदिर दर्शन को आई महिला को काटा, वन विभाग ने नहीं ली सुध

चिराना में बंदर के हमले में 6 लोग घायल:5 दिन में कई घटनाएं, मंदिर दर्शन को आई महिला को काटा, वन विभाग ने नहीं ली सुध

चिराना : चिराना कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले पांच दिनों में बंदरों ने 6 लोगों को घायल कर दिया है। ग्रामीणों के सूचना दिए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

5 दिन में 6 लोग घायल

शुक्रवार को भी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीकर निवासी सुमित्रा देवी चिराना में शादी समारोह में आई थीं और गढ़ बालाजी मंदिर दर्शन करने गई थीं। मंदिर में अचानक बंदर ने उन पर हमला कर कई जगह काट लिया। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने मंदिर का दरवाजा बंद कर खुद को बचाया।

दो गंभीर घायल सीकर रेफर

घायल महिला सुमित्रा देवी को चिराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉ. अजय सोंकरिया की टीम ने उनका इलाज किया। बता दे कि कि इससे पहले सोमवार को एक व्यक्ति और मंगलवार को चार अन्य लोगों को बंदरों ने घायल किया था। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सीकर रेफर किया गया था।

इन घटनाओं के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पंचायत प्रशासन, वन विभाग और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Related Articles