देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : जिले के पूर्व सैनिकों का बहुप्रतीक्षित सपना अब साकार होने जा रहा है। झुंझुनूं स्थित नेहरा पहाड़ के पास पूर्व सैनिकों को भवन एवं क्लब निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है।
इसी संदर्भ में कर्नल नारायण सिंह जानू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेवी, आर्मी और एयरफोर्स से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि आवंटित भूमि का समतलीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित ‘गौरव सेनानियों भवन’ का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
भवन में जिले के शहीदों एवं वीरता पदक विजेताओं का विशेष चित्रण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और पराक्रम से प्रेरणा ले सकें। साथ ही एक विशाल सभागार का निर्माण भी प्रस्तावित है, जहां बड़ी बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
पूर्व सैनिकों ने संकल्प लिया कि जिले के प्रत्येक पूर्व सैनिक से सहयोग राशि एकत्र कर इस गौरव भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही राज्य सैनिक कल्याण मंत्री एवं रक्षा मंत्री से भी सहयोग की अपील की जाएगी।
बैठक में कई पूर्व सैनिकों ने सहयोग राशि की घोषणा की। कर्नल आर.के. ढाका (40 हजार रुपये), कर्नल नारायण सिंह जानू (51 हजार रुपये), कर्नल शौकत अली (25 हजार रुपये) सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने 21 हजार, 11 हजार एवं 5,100 रुपये तक की राशि देने की घोषणा की। रितु श्योराण (पुत्री ब्रिगेडियर आर.एस. भैडा) ने 31 हजार रुपये का सहयोग दिया।
निर्माण के लिए कमेटी गठित
भवन निर्माण एवं सहयोग राशि संग्रहण के लिए सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष राजेंद्र फौजी, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर मनरूप सिंह तथा सचिव कैप्टन अमरचंद खेदड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य सदस्यों में सूबेदार करनी राम, सूबेदार छेलूराम जाट, सूबेदार रामनिवास थाकन, सूबेदार नंद देव सिंह, लेफ्टिनेंट रामलाल सांखलिया, कैप्टन महेंद्र सिंह झाझरिया, कैप्टन विजयपाल राठौर, राजपाल फौगाट, सूबेदार सुभाष कृष्णिया एवं सूबेदार बहादुर सिंह शामिल हैं।
बैठक के अंत में भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अध्यक्ष झुंझुनूं लीग कैप्टन ताराचंद नूनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह भवन जिले के सैन्य गौरव का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us