मकतब खालिद बिन वलीद के वार्षिकोत्सव पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित
मकतब खालिद बिन वलीद के वार्षिकोत्सव पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : नई सड़क मरकज मस्जिद के पास स्थित मकतब खालिद बिन वलीद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फातमा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दूल जब्बार ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान, दिल्ली से पधारे मौलाना सलमान, पूर्व एएसपी अयुब खान, प्रधानाध्यापक आवेश कुरेशी, मुफ्ती शफीक , मुफ्ती इरशाद, रफीक जरमनिया एवं सलीम गौरी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर डॉ. इदरीश खान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की का आधार है। एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व एएसपी अयुब खान ने विशेष रूप से महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज सशक्त बनता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इकबाल भाटी, ईशहाक भाटी एवं कोचिंग सेंटर के संस्थापक मास्टर मोहसीन सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मो. रफीक रामगढ़िया, अब्दुल मजीद कुरेशी, मो. आमीन थीम, मो. हुसैन टाईवाला, जाकिर भाटी, आरिफ भाटी, कासम अली, रमजान, अब्दुल अजीज थीम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मौलाना जुबेर एवं हाफिज असरफ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


