[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो महीने से अधूरी पड़ी सड़क बनी जी का जंजाल, रोजाना बाइक चालक गिरकर हो रहे चोटिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो महीने से अधूरी पड़ी सड़क बनी जी का जंजाल, रोजाना बाइक चालक गिरकर हो रहे चोटिल

दो महीने से अधूरी पड़ी सड़क बनी जी का जंजाल, रोजाना बाइक चालक गिरकर हो रहे चोटिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे से समसपुर होकर झुंझुनूं जाने वाली सड़क जयपहाड़ी अंडरपास तक बारिश के मौसम में पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो चुकी थी। लगभग दो महीने पहले इस्लामपुर से जयपहाड़ी अंडरपास तक की जर्जर सड़क को विभाग की ओर से उखाड़कर गिट्टियां बिछाई गई थी और रोलर की मदद से लेवल किया गया था। लगभग 2 महीने का समय बीत जाने के बाद भी यह सड़क अभी तक अधूरी पड़ी है और विभाग की ओर से इस सड़क की अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। 2 महीने का लंबा समय बीत जाने पर आगमन के चलते जमाई गई गिट्टियां भी पूरी तरह से उखड़ चुकी है। गिट्टियां और पत्थर उखड़ने से अधूरी पड़ी सड़क फिर से पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिसके चलते रोजाना बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अधूरी सड़क से वाहन चालकों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही हर समय बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। तेज रफ्तार में वाहन जाते समय छोटे-छोटे पत्थर उछलकर पास से गुजर रहे वाहनों से टकरा जाते हैं जिससे कभी भी कोई जनहानि हो सकती है। अधूरी सड़क आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो लोगों को मजबूरन विभाग का घेराव करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

Related Articles