निराधनूं स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर संपन्न
निराधनूं स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र के साथ शांतिपूर्ण तरीके के साथ संपन्न हुई। केंद्र पर कुल 70 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 65 उपस्थित रहे, जबकि 5 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की सघन जांच की गई और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त दूरी और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। केन्द्राधीक्षक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं को नियमानुसार सीलबंद कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033268


