[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा के वार्ड 5 में जलभराव:जल निकासी नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा के वार्ड 5 में जलभराव:जल निकासी नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

डाडा फतेहपुरा के वार्ड 5 में जलभराव:जल निकासी नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खेतड़ी : ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा के वार्ड नंबर 05 में सड़क की स्थिति गंभीर हो गई है। हल्की बारिश या घरों से निकलने वाले पानी के कारण पूरी सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां गंदगी और कीचड़ फैला रहता है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण या सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का काम नहीं किया गया, तो बीमारियों के फैलने और बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी। वार्डवासियों ने अब प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles