कंज्यूमर्स वॉइस अभियान के तहत प्री-काउंसलिंग शुरू
लंबित उपभोक्ता मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में पहल
झुंझुनूं : कंज्यूमर्स वॉइस जागरूकता अभियान के तहत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्री-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने सदस्य प्रमेंद्र सैनी एवं अधिवक्ताओं के साथ न्याय टेबल पर बैठकर कई प्रकरणों की प्री-काउंसलिंग की।
अभियान के तहत प्रत्येक लंबित उपभोक्ता मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व प्री-काउंसलिंग से गुजराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जा सके और उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल सके। इस दौरान पक्षकारों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों तथा वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
अध्यक्ष मील ने बताया कि जिन मामलों में आपसी समझौता संभव होगा, उन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। अन्य मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम निर्णय तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इसे लंबित मामलों के बोझ को कम करने और उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जिला अभिभाषक संस्था ने भी किया सहयोग
उपभोक्ताओं के हित में जिला आयोग में आयोजित प्री-काउंसलिंग सत्र में जिला अभिभाषक संस्था ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। बार अध्यक्ष रतन मोरवाल, पूर्व बार अध्यक्ष विजय ओला सहित कई अधिवक्ताओं ने न्याय टेबल पर बैठकर लंबित प्रकरणों के समाधान में सहयोग किया।
इस दौरान नरोत्तम शर्मा, अनुज शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, राजेंद्र सैनी, उमेश शर्मा, तेजवीर, मधुसूदन शर्मा, कमलेश, डीपी वर्मा, किरण बियाला, हेतराम, अभिषेक शर्मा, फूलचंद सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह राजपुरोहित, चंदन सैनी, महावीर मीणा, एजाज नबी, आदिल, अमित शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
अभियान के अंतर्गत आगे भी प्री-काउंसलिंग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े और मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092627


