गणेश्वर तीर्थ धाम पर ब्लास्ट, जयपुर रेंज आईजी ने लिया मौके का जायजा
सूटकेस में माइनर इंटेंसिटी विस्फोटक, कोई हताहत नहीं; हर एंगल से जांच जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना के प्रसिद्ध गालव गंगा तीर्थ धाम गणेश्वर कुंड पर गुरुवार को सूटकेस में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। तीर्थ धाम परिसर को खाली करा लिया गया है और चारों तरफ पुलिस का पहरा है।
जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। गुरुवार देर रात तक पुलिस के आलाधिकारी धाम पर तैनात रहे और परिसर सहित आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने भी धाम परिसर को खंगाला।
गणेश्वर कुंड और आसपास इलाके में छानबीन
रेंज आईजी राघवेंद्र सुहासा ने धाम पर करीब 4 घंटे बिताए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह एफएसएल की टीम ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी सुशील मान ने भी धाम के आसपास के इलाके की छानबीन की।

एडीएम, एसडीएम ने भी किया निरीक्षण
शुक्रवार सुबह 9 बजे एडीएम भागीरथ साख और एसडीएम राजवीर यादव भी तीर्थ धाम पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। तीर्थ धाम समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने अधिकारियों को मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने धाम पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया।
मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ
विस्फोट होने के मामले में तीर्थ धाम पर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ की। वहीं पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। गांव में आसपास के इलाकों में लगी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मामले का जल्द करेंगे खुलासा- एडीएम
एडीएम भागीरथ साख ने बताया- आगामी सावन मास में तीर्थ धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वो आसानी से धाम तक पहुंच सकें और पवित्र स्नान कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विस्फोट की घटना पर पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033647


