बलौदा के हेमंत शर्मा ने दुबई में दिखाई प्रतिभा:इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले गांव के पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी
बलौदा के हेमंत शर्मा ने दुबई में दिखाई प्रतिभा:इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले गांव के पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी
सूरजगढ़ : बलौदा गांव के हेमंत कुमार ने दुबई में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 6 से 13 फरवरी तक फाजा में हुई इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हेमंत कुमार दीनदयाल शर्मा के बेटे हैं।
इस उपलब्धि के साथ, हेमंत शर्मा अपने गांव और क्षेत्र के पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले हेमंत की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हेमंत शर्मा ने अपनी दिव्यांगता को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उसे अपनी ताकत बनाया। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद, उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
उनके कोच प्रदीप शेखावत ने बताया कि हेमंत की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर गांव व देश का नाम रोशन किया। शेखावत ने आगे बताया कि हेमंत का अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप और ओलंपिक की तैयारी करना है।
हेमंत शर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बलौदा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, दलीप सिंह शेखावत, नरेश कुमार बालोदिया, ईश्वर कुमार, धोलू कुमार जांगिड़ और प्रदीप सिंह शेखावत ने हेमंत को बधाई दी। इन सभी ने विश्वास जताया कि हेमंत आगामी एशियन चैंपियनशिप और ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033804


