कोर्ट परिसर में कार में तोड़फोड़, लूट का प्रयास:जमीनी विवाद को लेकर किया हमला, मामला दर्ज
कोर्ट परिसर में कार में तोड़फोड़, लूट का प्रयास:जमीनी विवाद को लेकर किया हमला, मामला दर्ज
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के कोर्ट परिसर में 3 फरवरी को दिनदहाड़े कार में तोड़फोड़ और लूट के प्रयास की घटना हुई। इसे जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक, सज्जन कुमार भडिया और उनके भाई प्यारेलाल भडिया का कुशलपुरा निवासी दरिया सिंह तेतरवाल से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। दरिया सिंह ने इसी रंजिश के चलते बदमाशों को हमले के लिए बुलाया था।
इसके अलावा दोबड़ा निवासी आकाश उर्फ शूटर भी प्यारेलाल भडिया से एक झूठे मुकदमे में फंसाए जाने को लेकर नाराज था। इन दोनों रंजिशों को मिलाकर कार पर हमले की पूरी साजिश तैयार की गई। 3 फरवरी को प्यारेलाल भडिया और सज्जन कुमार जमीन की रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी क्रेटा कार कोर्ट गेट के सामने खड़ी की, जिसमें रजिस्ट्री के लिए 5 लाख रुपये का बैग रखा था। वे किसी काम से चिड़ावा चले गए थे।
हमलावरों को मौके पर प्यारेलाल भडिया नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने कार को निशाना बनाया। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे, बॉडी और अन्य हिस्सों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित सज्जन कुमार ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में दरिया सिंह तेतरवाल को घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। उसने दोबड़ा निवासी आकाश उर्फ शूटर को मुख्य हमलावर के रूप में इस्तेमाल किया। आकाश के साथ स्वामी सेही निवासी ललित घानक, बिगदोना निवासी साहिल और पंकज भी इस वारदात में शामिल थे।
आरपीएस दौलत राम ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी की। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना पर अभिभाषक संघ ने भी नाराजगी व्यक्त की थी, और ग्रामीणों ने एसडीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033647


