चेताखेड़ी में जर्जर पानी की टंकी:सीढ़ियों और सहायक पिलर से निकले सरिये, लीकेज से लोग परेशान, विभाग से लिखित शिकायत
चेताखेड़ी में जर्जर पानी की टंकी:सीढ़ियों और सहायक पिलर से निकले सरिये, लीकेज से लोग परेशान, विभाग से लिखित शिकायत
चूरू : कस्बे के चेताखेड़ी मोहल्ले के वार्ड नंबर 14 में स्थित उच्च जलाशय पानी की टंकी जर्जर हालत में है। यह टंकी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे जनहानि का खतरा बना हुआ है। टंकी की सीढ़ियां और सहायक पिलर पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं। पिलरों से सरिये बाहर निकलने लगे हैं, जो इसकी खराब हालत को दर्शाते हैं।
रिहायशी इलाके में होने के कारण इसके आसपास रहने वाले लोग टंकी की जर्जर हालत को लेकर दहशत में जी रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जलदाय विभाग इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है।
निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप पारीक ने बताया कि वे पिछले दो साल से जलदाय विभाग को जर्जर टंकी के संबंध में पत्र लिख रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग ने न तो इस जर्जर टंकी को गिराने की प्रक्रिया शुरू की है और न ही नई टंकी का निर्माण करवाया है।
वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता हुलास सारड़ा ने भी टंकी के आसपास रहने वाले लोगों की दहशत पर चिंता व्यक्त की। जानकारी के अनुसार, टंकी में पानी रिसने के कारण विभाग रात में पानी नहीं भरता है। सुबह टंकी भरकर तुरंत संबंधित वार्डों में पानी की आपूर्ति की जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322

