[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:रतनगढ़ रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, योगदान को याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:रतनगढ़ रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, योगदान को याद किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:रतनगढ़ रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, योगदान को याद किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कस्बे के रतनगढ़ रोड स्थित नगर भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उपाध्याय को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर भाजपा अध्यक्ष गजानंद स्वामी के नेतृत्व में किया गया।

मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन का प्रणेता बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य उपाध्याय के विचार पूरे भारत में प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं, जिनके मार्गदर्शन में देश अपना संपूर्ण विकास कर रहा है।

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्रवण कुमार माली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को वरीयता देने के सिद्धांत पर भजनलाल शर्मा सरकार ‘गरीब को गणेश’ मानकर कार्य कर रही है।

निवर्तमान पार्षद देवकीनंदन भाटी ने भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के अच्छे संगठनकर्ता के सिद्धांत को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम जांगिड़ ने दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों पर बात की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम जांगिड़, कालूराम नाई, चंपालाल जोशी, देवकीनंदन भाटी, मनोज इसराम, शिवचरण आर्य, चंचल गर्ग, नंदकिशोर, ओमप्रकाश स्वामी, अनिल सैनी, मनोज चांवरिया, सुनील बंजारा, सुरेश, चंचल गर्ग और राकेश ढेनवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles